खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शिक्षकों एवं छात्राओं ने अमृतसर ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर प्रभु से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को दशहरा के दिन अमृतसर में ट्रेन दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन एवं प्राचार्य डॉ. आरके जैन व शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखा। और प्रभु से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। कालेज प्राचार्य ने कहा कि उन्हें सदैव सचेत रहना चाहिए। रेलवे ट्रैक व रोड के बीच नहीं चलना चाहिए और चारों तरफ देखकर ही रेलवे ट्रैक व मार्ग को पार करना चाहिए। इस दौरान प्रोफेसर डॉ.. प्रभा अग्रवाल, डिम्पल, गीता त्यागी, मोनिका, टीना, आरती, डॉ. सविता, लोकेश्वर शर्मा, हीरा, दीपक आदि मौजूद रहे।
मृतकों को श्रद्धांजलि दी
दोघट। सीएएसएम पब्लिक स्कूल टीकरी में आयोजित शोकसभा में विद्यार्थियों ने अमृतसर में ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य सुधीर सिंह राठी ने सभा को संबोधित करते बताया कि अमृतसर में हुआ हादसा अपने आप में सभी को झकझोरने की घटना है। कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान इस मौके पर अनमोल राणा, विकास राठी, अनिल पंवार, सुरेश देवी आदि उपस्थित रहे।