फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म मार्ग के बिना मुक्ति संभव नही - राधा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन मंगलवार को महामंडलेश्वर भैया दास महाराज की धर्म बेटी बाल साध्वी राधा देवी ने धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि बिना धर्म के गति नहीं हो सकती है, चाहे मनुष्य कितना भी भजन पूजा पाठ कर ले, यदि उसके अंदर दया ही नहीं है, वह हिंसक कार्य करता है तो निश्चित ही उसका कल्याण नहीं हो सकता है। रामचरित मानस भी यही सिखाती है कि जब तक तुम धर्म कार्य नहीं करोगे तो तुम्हारे पाप तुम्हारी मुक्ति में आड़े आते रहेंगे, और जब तक मनुष्य के किए पाप मनुष्य के साथ हैं तो कभी भी वह शांति प्राप्त कर ही नहीं सकता। भगवान राम ने धराधाम पर आकर यही शिक्षा दी सदैव ही अपने माता पिता से संत महात्माओं से दीन दुखी से और अपने देश से सदैव ही प्यार करना चाहिए। दीन दुखी असहाय की सदा सेवा करनी चाहिए, तभी मानव कल्याण संभव है। कथा में अनिल त्यागी, अमरीश त्यागी, संजय, बॉबी, शिवराज मास्टर, बब्बू त्यागी, बबीत, वीरेंद्र त्यागी, रीता, पुनीता, पुष्पा, रेखा, दीपा, नेहा, सरिता, मंजू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें