फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिखाई दरियादिली, अब सख्ती पर उतरने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण: पहले दिखाई दरियादिली, अब सख्ती की तैयारी
विज्ञापन

रसूखदारों के शिकंजे से आजाद हुई सड़कों को कब्जामुक्त नहीं रख सके अफसर
क्रासर...
मानीटरिंग न होने से फैलने लगी बदइंतजामी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। करीब तीन साल पहले तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा ने जून की तपती धूप में जिन परिस्थितियों में शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया था, स्थानीय अफसर इसे सहेज कर नहीं रख सके। परिणाम यह हुआ कि शहर धीरे-धीरे फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गया। इधर जिला प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की कवायद शुरू की है। इस कवायद को अमलीजामा पहनाया जाएगा या नहीं, यह समय आने पर ही पता चल सकेगा। अमर उजाला टीम ने स्टेशन रोड का जायजा लिया तो तस्वीर बदरंग ही नजर आई।
00
सीन 1
पटरियों पर सज गई दुकानें
23 पीबीटीपी 4
स्टेशन चौराहा से मूलचंद धर्मशाला के बीच सड़क के दोनों ओर से नालों पर किए गए अतिक्रमण हटवाया गया था। अब यहां सड़क के दोनों ओर की पटरियों पर कहीं ऑक्सीजन सिलेंडर तो कहीं फल व चाय की बेचने वालों ने डेरा जमा रखा है।
विज्ञापन

00
सीन 2
मधुबन कॉलोनी: यहां तो आधी दुकानें ही सड़क पर
23 पीबीटीपी 2
यहां भी कमोवेश स्थिति कुछ ऐसी ही दिखी। दोनों ओर की पटरियां सामान व बाइकों से घिरी दिखाई दी। अधिकांश दुकानदारों ने सामान रख पटरियों पर कब्जा कर रखा है। इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
00
सीन 3
नीबू मार्केट: फड़ व फल वालों ने जमाया कब्जा
23 पीबीटीपी 5
पूर्व में चले अभियान के दौरान प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए बरसों से सड़क पर काबिज फड़ वालों हटाया था, लेकिन अब यहां पुन: फड़ व फल बेचने वालों ने डेरा जमा रखा है। आधी सड़क पर कब्जा जमाए ठेलों की वजह से यहां अक्सर जाम लगा रहता है।
00
सीन 4
छिपियान चौराहा: अतिक्रमण से लग रहा है जाम
23 पीबीटीपी 3
छिपियान चौराहा से लक्ष्मी टॉकीज तक लोग एक बार फिर जाम के झाम से दो चार हो रहे हैं। सेंट्रल मार्केट के सामने सड़क पर दोनों ओर की पटरियों पर कुछ तो दुकानदारों ने सामान रख लिया है, वहीं ठेले व फड़ वाले भी फिर से काबिज हो चुके हैं।
विज्ञापन

00
वर्जन:
जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू की गई है। इसको लेकर चिन्हीकरण का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी कराई जा रही है। अफसरों के निर्देश पर जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। - निशा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें