फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
23 पीबीटीपी 1
विज्ञापन


तीन तलाक पर विवादित बयान देकर फंसे पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज
भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। तीन तलाक को लेकर दिए बयान पर भड़के भाजपाइयों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को मुस्लिम समाज से बाहर करने की बात कही।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की नगर पालिका सदस्य अवतार सिंह के निवास पर सोमवार सुबह बैठक हुई। बैठक में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा मुस्लिम महिलाओं को लेकर दिए गए बयान की निंदा की गई। सदस्य अवतार सिंह ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के प्रति पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर दिए गए बयान में उनकी ओछी मानसिकता उजागर हो रही है। इससे साफ होता है कि सपा मुस्लिम समाज की धुर विरोधी है। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री को मुस्लिम समाज से बाहर निकालने की मांग की गई। बैठक के बाद पालिका सदस्यों व भाजपाइयों ने छतरी चौराहा पहुंचकर नारेबाजी के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन में पालिका सदस्य अमन, चैतंय गंगवार, भीम सिंह चौहान, राहुल वर्मा, रवि कुमार, नरेश कुमार, सुधीर वर्मा, शिवम, रोहित, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें