फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर ट्रैक पर दूसरे दिन भी नहीं चलीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर खेकड़ा रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन कुंडली पेरिफेरल हाईवे वे के ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक रेल मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द रहीं। दूूसरे दिन रविवार को भी सभी ट्रेने रद्द होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री जानकारी न होने के चलते रेलवे स्टेेशन पर पहुंचे। बाद में पता लगने पर यात्रियों को रेलवे स्टेशन से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। दो दिन से सुबह से शाम तक सभी ट्रेनें रद्द होने से यात्री खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। ईस्टर्न पेरीफरल एक्सप्रेस-वे दिल्ली-शामली वाया सहारनपुर रेलवे लाइन पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके चलते आए दिन ट्रेन रद्द हो रही हैं। शनिवार को भी तीन ट्रेन निर्माण कार्य के चलते निरस्त हो गई। बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दोपहर दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 54475 पैसेंजर ट्रेन निरस्त हो गई। इसके अलावा हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476, 74026, 74025 ट्रेन भी निरस्त हो गई जबकि 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत रोड रेलवे स्टेशन से वापस दोपहर दो बजे सहारनपुर के लिए वापिस भेजा गया। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्री हलकान रहे और काफी परेशानियों के बाद लोग अपने ठिकानों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें