शिक्षित होंगे तभी गांवों में खुशहाली आएगी
आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन के दौरान बोलीं मेनका गांधी
31 पीबीटीपी 17,19
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत/ अमरिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने की लोगों से अपील की। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अमरिया ब्लॉक के दौरे पर थीं।
उन्होंने जंगरौली आशा, धनकुनी, सखोला, बहादुरगंज, सूरजपुर, बहरुआ, हसन नगर भगतनिया, चहेलोरा, डंडिया, विरहनी समेत कई गांवों में जनसभाएं की। कहा कि जिले के हर एक गांव तक विकास और खुशहाली पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता है। बिजली विभाग की सौभाग्य योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त कनेक्शन के बारे में भी लोगों को बताया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब बच्चे स्वस्थ और शिक्षित होंगे तभी घर और गांव तक खुशहाली पहुंचेगी। जनसभा के बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं व निस्तारण का भरोसा दिलाया। कर्ज माफी में बैंकों की धांधली और गेहूं क्रय केंद्र में भ्रष्टाचार की शिकायत पर उन्होंने जांच कराकर सख्त कार्रवाई की बात कही। बरहैनी गांव में सिख समुदाय के किसानों ने उनका स्वागत भी किया। इस मौके पर केेंद्रीय मंत्री के पीआरओ नवीन त्यागी, देवेंद्र सिंह टोनी, जगजीत सिंह जग्गू, पूर्व चेयरमैन अजय गोयल, रमेश लोधी, सतनाम सिंह, मंगली प्रसाद वर्मा, आदि मौजूद रहे।
----------