फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशाला में पांच हजार किसान लाभांवित

विज्ञापन
farmer
विज्ञापन
- कृषि विभाग की ओर से चल रही पांच दिवसीय पाठशाला का समापन
विज्ञापन


बीसलपुर। कृषि विभाग की पांच दिवसीय किसान पाठशाला योजना शनिवार को समाप्त हो गई। इस योजना में ब्लॉक क्षेत्र के पांच हजार से अधिक किसानों को लाभांवित किया गया।
विज्ञापन

कृषि उपसंभाग कार्यालय के बीटीएम अनिल वर्मा ने बताया कि किसान पाठशाला योजना पांच दिसंबर से शुरू हुई थी। इस योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र के सभी न्याय पंचायत मुख्यालयों पर किसान पाठशाला आयोजित कर किसानों को वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, टिकाऊ खेती के मुख्य उपाय, कृषि निवेश, उर्वरक, उन्नत पशुपालन, ड्रिप, स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति, मत्सय पालन, दुग्ध उत्पादन, रवि बीजों पर अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी योजना, बीज ग्राम योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, किसानों की आमदनी बढ़ाने के तरीके, कृषि विविधीकरण, कृषि वानिकी, पारदर्शी किसान सेवा योजना, सहभागी फसल निगरानी, एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्री करण और संरक्षित खेती आदि योजनाओं के बारे में विस्तार में जानकारी दी गई। पाठशालाओं में कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों को जानकारियां दी। पाठशालाएं डीएम द्वारा नियुक्त किए गए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बतौर नोडल अधिकारी आयोजित कराई। बीटीएम ने बताया कि पांच दिनों में इन किसान पाठशालाओं में पांच हजार से अधिक किसानों को लाभांवित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें