फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला से छेड़छाड़ के दो अरोपियों को कैद व जुर्माना

विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
चार वर्ष के बाद दलित महिला को मिला इंसाफ
विज्ञापन


पीलीभीत। स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट संजीव शुक्ला ने दलित महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के दो आरोपियों को चार वर्ष कैद एवं प्रत्येक को 4500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

बीसलपुर थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने 26 मई 2013 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शाम के समय वह घर पर अकेली थी। इसका लाभ उठाकर गांव के ही प्रेमपाल और सोमपाल पैसा मांगने के बहाने उसके घर में घुस आए। उसने कहा कि आज घर पर कोई नहीं है सुबह आना, लेकिन आरोपी नहीं माने और मौका पाकर दोनों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर बुरा काम करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसके जेठ और जेठानी सहित कई लोग आ गए। तब आरोपियों ने लाठी डंडे से जेठ-जेठानी को मारापीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर चले गए। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। राज्य सरकार की ओर से पैरवी एडीजीसी अश्वनी कुमार सिंह ने की। मुकदमे की सुनवाई के बाद स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट संजीव शुक्ला ने प्रेमपाल और सोमपाल को दोषी पाते हुए चार वर्ष की कैद एवं प्रत्येक को 4500-4500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें