फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के देबा ने मेरठ के सोनू को दी पटखनी

विज्ञापन
दंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- दंगल प्रतियोगिता में कई जिलों के पहलवानों ने लिया भाग
विज्ञापन


शेरपुर कलां। अखिल भारतीय विराट दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को शिकस्त देकर कुश्तियां जीतीं। कुश्ती जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

तीसरे दिन हुई कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान जुगेंद्र ने हिमाचल प्रदेश के पहलवान ठाकुर को चित किया। नेपाल के पहलवान देबा ने मेरठ के पहलवान सोनू को पटकनी लगाई। इसी तरह मेरठ के पहलवान शौकत अली ने राजस्थान के पहलवान राहुल को धूल चटाई। पंजाब के पहलवान मोहम्मद गनी ने राजस्थान के पहलवान बंगा को चित किया। पंजाब के पहलवान मोहम्मद गनी ने दातागंज के पहलवान भूरा को पटकनी दी। पहलवान मोहम्मद शादाब-सूरज, राकेश-शुभम तथा देबा और ज्वाला सिंह के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। दंगल का संचालन रेफ्री मेरठ के पहलवान मोहम्मद साबिर ने किया। इस दंगल में प्रमुख रूप से नवाजुल हसन खां, अब्दुल हबीब खां, राजिक अली, रिफाकत खां, अमजद, शानू खां, सलमान, बालक राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें