फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को होगी बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख के निर्णय को बैठक

Thu, 12 Oct 2017 11:28 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।बरखेड़ा ब्लॅाक प्रमुख के खिलाफ पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम ने 30 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। इसके लिए एसडीएम बीसलपुर जेपी चौहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुखों को हटाने की मुहिम के तहत पिछले दिनों बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अनीता राना के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा था। लक्ष्मी देवी ने नेतृत्व पांच सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने जो अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उसमें 55 बीडीसी सदस्यों के शपथपत्र शामिल किए गए थे। डीएम शीतल वर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा से प्राथमिक जांच कराने के बाद पत्रावली डीपीआरओ को भेज दी थी। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव से जांच के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान के लिए तिथि निर्धारित करने की संस्तुति की गई। इस पर डीएम शीतल वर्मा ने 30 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। ब्लॉक सभागार में सुबह 10 बजे से होने वाली बैठक के लिए बीसलपुर एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित कर सभी 89 सदस्यों को पत्र जारी कर सूचना दी गई है।


दो ब्लॉक प्रमुख पहले ही बदल चुके हैं पाला
जिले के सातों ब्लॉकों में सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख थे। इसमें प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही बीसलपुर ब्लॉक प्रमुख तारावती और ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख प्रवीण गंगवार ने पाला बदल लिया। दोनों भाजपाई हो गए। शेष बचे पांच ब्लॉक प्रमुखों को पद से हटाने के लिए पिछले दो माह से मुहिम चल रही है। इसमें अब तक पूरनपुर की राजप्रीत कौर व अमरिया ब्लॉक प्रमुख कौसर जहां के खिलाफ अविश्वास पास हो चुका है। वहीं बिलसंडा ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव व मरौरी ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा के भाग्य का निर्णय 16 को होना है, जबकि बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अनीता राना के भाग्य का फैसला 30 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें