फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को बागपत में होने वाले प्रदर्शन में पहुंचे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से चार सितंबर को बागपत रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में होने पर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के संत बाडा में रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने स्थानीय रालोद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा जनपद की सभी सड़कों की हालत बदहाल है। जर्जर हाल मार्गों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। जनपद बागपत में बढ़ते अपराधों के कारण लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। समस्याओं का कोई निदान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा समस्याओं को लेकर चार सितंबर को बागपत पुलिस अधीक्षक आफिस पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व में पहुंच घेराव कर धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर धर्मेंद्र धामा को खेकड़ा रालोद नगर अध्यक्ष और भोपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। इसकी अध्यक्षता ब्रहम दत्त कश्यप ने की। संचालन डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने किया। इसमें रामनिवास डायरेक्टर, हरपाल सिंह, जयप्रकाश धामा, ओमप्रकाश धामा, संजीव धामा, वेदप्रकाश कश्यप, सोमपाल कश्यप, यूसुफ, जाहिद खान, धनपाल सिंह, अशोक कौशिक, धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें