फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश की पूजा कर भजनों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के चलते नगर के सीताराम मंदिर, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल और बालाजी मंदिर में भगवान गणेश की पूजा के साथ भजनों से भाव विभोर होकर भक्त जमकर झूमे।
सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में सोमवार को दिल्ली से पहुंचे कलाकार पारुल, चेतना, कोमल, दीपांशु आदि ने भगवान गणेश को समर्पित भक्ति गीतों, भजनों को प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर होकर झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही महिला और पुरुष भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने कहा भगवान गणेश के स्मरण मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, इसलिए सभी को भगवान गणेश की शरण में रहना चाहिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष मास्टर जयबीर सिंह, डॉ. योगेश कौशिक, राजेंद्र गोस्वामी, कर्ण सिंह, नरेश गुप्ता, मनी गुप्ता, हरिओम शर्मा, सुशीला सिंघल, विपिन शर्मा, देवेश कौशिक, प्रवीन शर्मा, अंकुर गौड़, प्रिंस, सचिन गुप्ता, राजू पांचाल, सुशील कौशिक, जयकुमार, मधुर अग्रवाल, भूपेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इसमें उमेश चंद शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, प्रज्ञ शर्मा, दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, अतुल रुहेला, प्रवीन यादव, अनिरुद्ध गौड़, कपिल शर्मा आदि रहे। बालाजी मंदिर में पंडित विपिन शास्त्री ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कराई। साथ ही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया। इसमें भक्तों ने भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजनों को प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। इसमें संदीप गुप्ता, राजू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, विपुल गुप्ता, नरेश कुमार, अंकित, विशाल धामा एडवोकेट, डॉ. धनराज गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें