फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: अमरूद का लालच देकर चार साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 04:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से गांव के ही 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी अमरूद खिलाने का लालच देकर उसे नजदीक की खाली झोपड़ी में ले गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिला महिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन


बिलसंडा थाना क्षेत्र के निवासी एक मजदूर ने बताया कि शनिवार को वह अपने खेत पर थे। घर पर पत्नी, चार साल की बेटी और दो साल का बेटा था। शाम करीब पांच बजे बेटी घर के बाहर गांव के बच्चों संग खेलने चली गई। गांव का ही सोलह वर्षीय किशोर वहां आया और अमरूद खिलाने का लालच देकर बेटी को अपने साथ ले गया। एक ग्रामीण खाली पड़ी झोपड़ी में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची। पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना बताई। 

बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उसका इलाज किया गया। देर रात एसपी जयप्रकाश, सीओ बीसलपुर विनीत सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी की। एसपी ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार सुबह साढ़े छह बजे भीकमपुर बाजार के पास से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद किशोर सदन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें