फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के 157 बच्चे चयनित

Fri, 28 Feb 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के परिषदीय स्कूलोंं के 157 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 में बाजी मारी है। मरौरी ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल कैच के छात्र सौरभ ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, छात्रा रागिनी छात्रवृत्ति परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। यह परीक्षा भारत सरकार की ओर से कराई जाती है। पूरे प्रदेश को 15 हजार सीटें भारत सरकार की ओर से आवंटित की गई हैं। जिले को 160 सीटें आवंटित हैं। इसमें से 157 बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण की है। तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के बच्चे सफल न हो पाने के कारण रिक्त रह गईं।
चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। घोषित परिणाम में कंपोजिट स्कूल गिधौर की छात्रा पायल तीसरे नंबर पर रही हैं। कंपोजिट स्कूल बरहा से 18 बच्चे, कंपोजिट स्कूल कैच से 18 बच्चे, उच्च प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा के सात, उच्च प्राथमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा से छह, उच्च प्राथमिक विद्यालय परेवा अनूप से चार बच्चे चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष भी जिले का परिणाम बेहतर रहा था। राज्य स्तर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल और शिक्षक संतोष खरे को सम्मानित किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों की भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें