फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक मलेरिया अधिकारी और इंस्पेक्टर भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत होने वाले कार्यों को लेकर कार्यालय में सहायक मलेरिया अधिकारी और मलेरिया इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने दोनों को सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

मलेरिया कार्यालय में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत होने वाले कार्यों को लेकर सहायक मलेरिया अधिकारी और इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाने लगे। बात बिगड़ी तो दोनों के बीच मारपीट तक की नौबत पहुंच गई। इसे देख मलेरिया कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साएं मलेरिया इंस्पेक्टर अन्य कर्मचारियों के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे और यहां भी हंगामा करने की कोशिश की। इस पर सीएमओ ने मलेरिया अधिकारी को भी कार्यालय बुला लिया। सीएमओ के सामने भी दोनों के बीच नोंकझोंक होने लगी। इसके बाद सीएमओ की ओर से कार्रवाई की कड़ी चेतावनी के बाद दोनों शांत हुए। इधर, एडीएमओ राजीव मौर्या ने बताया कि मलेरिया इंस्पेक्टर से आपस में ही किसी बात को लेकर बातचीत हो गई थी जो विभागीय थी। किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं हुई है। वहीं सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। मारपीट की घटना नहीं हुई है। दोनों को इस तरह की बात सामने आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मेडिकल वेस्ट मामले में सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण
-देवहा नदी पर बायो मेडिकल वेस्ट डाले जाने के मामले में सीएमओ ने मेडिकल वेस्ट उठाने वाली इनविराड कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में सुधार की चेतावनी देने के साथ ही इस प्रकरण को गंभीरता से लिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें