फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद कॉलेज को मिली गर्ल्स हॉस्टल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर स्थित ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। हॉस्टल के लिए कॉलेज प्रबंधन ने आयुष विभाग को प्रस्ताव भेजा था, प्रस्ताव मिलने पर हॉस्टल का एस्टीमेट मांगा गया। इस पर कॉलेज प्रशासन की ओर से 4.70 करोड़ का एस्टीमेट भेजा गया। जिसे लंबे समय बाद मंजूरी दे दी गई। निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था को पहली किस्त के रूप में बजट की आधी धरनराशि उपलब्ध करा दी गई है। अगले कुछ महीनों में हॉस्टल बनाकर तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में बना गर्ल्स हॉस्टल कई साल पहले जर्जर हो चुका है। इसे खाली कराने के बाद मेडिकल की छात्राओं की रहने की व्यवस्था कॉलेज प्रशासन की ओर से किराए पर संचलित एक भवन में की गई। यह भवन आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर से कुछ दूर है। हॉस्टल में 84 छात्राएं रहती हैं। इनकी समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रबंधन काफी समय से गंभीर था। छात्राएं भी हॉस्टल की मांग लंबे समय से कर रहीं थी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन पिछले साल संजीदा हुआ और लोक निर्माण विभाग से भवन उपयोग का आकलन कराया। जांच में भवन उपयोगहीन बताते हुए इसके ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट दी गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के साथ आयुष विभाग को हॉस्टल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया। आयुष विभाग की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज प्राचार्य से निर्माण कार्य लागत का एस्टीमेट मांगा गया। 4.70 करोड़ का एस्टीमेट पिछले दिनों भेजा गया था। कॉलेज प्राचार्य आरके तिवारी ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को पहले किस्त के रूप में बजट की आधी धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। करीब एक साल से गर्ल्स हॉस्टल खोले जाने को लेकर पत्राचार चल रहा था। गर्ल्स हॉस्टल कॉलेज परिसर में खुलने से छात्राओं को काफी साहूलियत होगी और उनकी भागदौड़ भी कम हो जाएगी।

आयुष विभाग ने गर्ल्स हॉस्टल के लिए 4.70 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कार्यदायी संस्था को आधा बजट रिलीज कर दिया है। 84 कमरों का हॉस्टल कॉलेज परिसर में जर्जर हो चुके भवन को तोड़कर बनाया जाएगा। संभवता अगले महीने निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरके तिवारी, प्राचार्य, ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें