फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। बनकटी रोड पर हिम्मतनगर गांव के पास वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव निवासी 45 वर्षीय निरंजनलाल पुत्र भोलेराम खेती करते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकले। बनकटी रोड पर गांव के बाहर किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद गांव में शोर मचा तो परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। परिजन से हादसे की जानकारी की गई। जिसके बाद बृहस्पतिवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पत्नी हीराकली का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि परिजन से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन के बारे में जानकारी कराई जा रही है।

ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची घायल, रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम जारकल्लिया निवासी आरती देवी पुत्री वीरेंद्रपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को गांव में गई थी। घर पर तीन साल की बेटी थी। दोपहर करीब 12 बजे बच्ची सड़क पर खेल रही थी। इस बीच गांव का मुनीष ट्रैक्टर लेकर आया और बच्ची को टक्कर मारकर घायल कर दिया। एसओ आलोक मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें