फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से त्रस्त 16 किसानों ने दी आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव नरायनपुर के 16 किसानों ने आवारा पशुओं से निजात न मिलने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने इस संबंध में बरखेड़ा बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव नरायनपुर के 16 किसानों ने बुधवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम सौरभ दुबे को पत्र देकर बताया कि उनके गांव में 45 आवारा पशु हैं, जो फसलों को चौपट कर रहे हैं। खदेड़ने की कोशिश करने पर वे हमलावर हो जाते हैं। इससे किसानों की जान को खतरा बना हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में बंद नहीं किया गया तो वे आत्महत्या कर लेंगे। एसडीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बरखेड़ा बीडीओ को समस्या का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। पत्र पर श्यामाचरन गंगवार, महेंद्र पाल सिंह, ताराचंद्र, भगवानदास, लालाराम, चतुरबिहारी, सतीश कुमार, शिवकुमार, कढ़ेराम, पे्रमपाल, कमलेश कुमार, महेश चंद्र, भजनलाल, देवेश कुमार, हरिओम, पंकज कुमार आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें