फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के तबादलों में भी सेटिंग..डीएम ने निरस्त की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायती राज विभाग में कर्मचारियों के तबादलों में सेटिंग और लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद अब डीएम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सचिवों के अपने स्तर से तबादले करने के बाद अब डीएम ने सफाई कर्मियों के तबादलों की सूची निरस्त कर दी है। साथ ही डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि बिना उनके (डीएम) अनुमोदन के कोई तबादला न किया जाए।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग में एक के बाद एक भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर होने के बाद डीएम ने शिकंजा कसना शुरू किया, लेकिन अफसरों और लिपिकों के रहमोकरम से सचिवों और सफाई कर्मियों के तबादलों में मनमानी जारी रही। आला अधिकारियों को गुमराह कर किसी सचिव को पांच तो किसी को दस से अधिक ग्राम पंचायतें आवंटित करने का खेल चलता रहा। इस पर डीएम ने डीपीआरओ पर शिकंजा कसा और सूची तलब कर लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात सचिवों का अपने स्तर से तबादला कर दिया। अब नया मामला सफाई कर्मचारियों के तबादलों का सामने आया है। इसमें सफाई कर्मियों का पटल देख रहे लिपिक पर साठगांठ से सूची बनाने की बात चर्चा में है। डीएम को जब पता चला कि उनके बिना अनुमोदन के सफाई कर्मियों का तबादला करने की तैयारी है तो उन्होंने डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव को फाइल लेकर तलब कर लिया। तबादलों में गड़बड़ी की बात सामने आने पर डीएम ने सभी तबादले निरस्त कर दिए। इधर, सूत्रों की माने तो कुछ जनप्रतिनिधियों की सिफारिश की आड़ में सफाईकर्मियों के उनसे सेटिंग करके तबादला करने की मंशा थी, लेकिन डीएम ने इस पर पानी फेर दिया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा है कि उनके अनुमोदन के बिना सचिवों और सफाई कर्मियों के तबादले नहीं किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें