फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्राकृतिक संबंधों का विरोध करने पर की हुई थी किन्नर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खुदागंज शाहजहांपुर के गांव पहाड़ीपुर निवासी किन्नर अशोक की हत्या अप्राकृतिक यौन संबंधों का विरोध करने पर की गई थी। सुरागरसी के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने हत्याकांड का खुलासा किया। जिसके बाद पकड़े गए आरोपियों के जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर असम पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर ढाबे के पीछे एक भट्ठे की जमीन पर 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतक किन्नर का रूप धरे था। उसकी शिनाख्त खुदागंज, शाहजहांपुर के गांव पहाड़ीपुर निवासी अशोक के रूप में हुई थी। वह अपनी मां शीला देवी के साथ न्यूरिया के फुलहर गांव में किराए के मकान में रहता था। भाई अरविंद से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल के निर्देशन में जुटी इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम नरेश पाल सिंह सर्विलांस प्रभारी नरेश कश्यप, स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव की टीम ने सुरागरसी की और हत्यारोपियों को तलाश लिया। हत्या अशोक के साथ में ही किन्नर के रूप में घूमने वाले उसके साथी नवाबगंज, बरेली के गांव बालपुर निवासी विशाल उर्फ मुस्कान, दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर नौगवां निवासी ओमप्रकाश, मीरापुर सुनगढ़ी के निवासी उमाशंकर और जहानाबाद के ललौरीखेड़ा गांव निवासी रिंकू ने की थी। ओमप्रकाश, उमाशंकर और विशाल को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से शुक्रवार सुबह धर दबोचा, जबकि रिंकू नहीं मिल सका। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अशोक से संबंध बनाने के लिए प्लाट पर ले गए थे, लेकिन वह विरोध करने लगा। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
इस तरह अंजाम दी गई वारदात
पुलिस ने बताया कि विशाल उर्फ मुस्कान पिछले कई दिनों से फुलहर गांव में ही अशोक के घर पर रहता था। दोनों किन्नर का रूप बनाकर अप्राकृतिक मैथुन से रुपये कमाते थे। आरोपी उमाशंकर एलएच चीनी मिल के गोदाम पर गार्ड है। इसके अलावा अन्य ट्रक चालक हैं। घटना की रात आरोपी पहले मुस्कान से मिले और उससे मुख मैथुन की इच्छा जताई। इस पर मुस्कान उर्फ विशाल ने मना कर दिया। उसने ही अशोक का नाम सुझाया। कहा, वह यह कर देगा। इस पर अशोक को साथ ले लिया गया। अशोक, मुस्कान के साथ ही घर से आया था। इसके बाद सभी ने उस ढाबे पर चाय पी, जहां पर अशोक का भाई अरविंद काम करता है। वहां से चाय पीने के बाद सभी घटनास्थल पर आ गए। यहां अशोक को लेकर आरोपी प्लाट पर पहुंच गए और मुस्कान कुछ दूरी पर रुक गया। इस दौरान मुख मैथुन से अशोक ने भी मना कर दिया और विरोध करने लगा। इसके बाद सभी ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

साथ रहना चाहते थे विशाल और ओमप्रकाश
पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल उर्फ मुस्कान और ओमप्रकाश एक दूसरे को पति-पत्नी सा मानने लगे थे। ओमप्रकाश ने डेढ़ साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था। इस बीच मुस्कान से मिलने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गए थे। यह भी बताया कि मुस्कान ओमप्रकाश को ट्रक चालक का काम छोड़ने को भी कहता था।
मुख मैथुन का विरोध करने पर अशोक की हत्या की गई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एक साथी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें