फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम संवाद एप खोलेगा विकास कार्यों की कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव में संचलित सरकारी योजनाएं और उनपर खर्च होने वाली धनराशि की जानकारी करना अब आसान होगा। ग्राम संवाद एप इससे जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों मेें विकास का फोकस सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी स्तर की हर सुविधा मुहैया कराना चाहती है। इसके लिए विकास योजनाओं को लागू करने के साथ ही इसे डिजीटल इंडिया से जोड़ने और इन्हें गंभीरता से आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा ग्राम संवाद एप लांच किया गया है। अफसरों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में लोग स्मार्ट फोन का प्रयोग कर रहे हैं। परिवार के किसी न किसी सदस्य पर स्मार्ट फोन है। इसे देखते हुए एप लांच किया गया है। एप पर किसी भी योजना के साथ उस पर खर्च की जाने वाल धनराशि और योजना के आगे बढ़ाने की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
प्ले स्टोर से एप होगी डाउनलोड
एप पर योजना संबंधी जानकारी विभिन्न भाषाओं में मौजूद रहेगी। हिंदी के साथ अंग्रेजी सहित क्षेत्रीय भाषाओं में भी योजनाओं का पूरा ब्योरा एप पर मौजूद रहेगा। इसके साथ-साथ एप पर योजना को सुनने की सुविधा भी होगी। सीडीओ राजीव बनकटा ने बताया कि डिजीटल इंडिया के तहत इस एप को लांच किया गया है। स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर के माध्यम से एप को डाउनलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें