फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, नहीं शुरू हो सका अंडरपास का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां रेलवे क्रासिंग बनने वाले अंडरपास सोमवार रात एनओसी का ब्रेक लग गया। बीच में में खड़े दो पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य रोक दिया गया। उधर, अंडरपास बनाने के लिए रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरने वाला यातायात बंद करने से लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा रेलवे ट्रैक बड़ी लाइन का संचालन होने के बाद शहर के नौगवां पकड़िया रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास संख्या 263 बनाया जाना है। मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को अंडरपास निर्माण को नौगवां पकड़िया रेलवे क्रासिंग को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। निर्माण के लिए क्रेन, जेसीबी व अन्य मशीनें भी मौके पर पहुंच गई। निर्माण शुरू करने को मजदूरों ने कुछ खुदाई भी शुरू कर दी। अंडरपास निर्माण क्षेत्र में दो बड़े पेड़ खड़े हैं, जिनको काटने के लिए वन विभाग की एनओसी लेना जरूरी है। रेलवे अफसरों की कोशिश के बावजूद सोमवार देर रात तक वन विभाग से अनुमति नहीं मिल सकी। इससे रेलवे को अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू करने से पहले रोकना पड़ा।
अंडरपास के निर्माण क्षेत्र में जो पेड़ आ रहे थे, वे रेलवे की सीमा में हैं। इन पेड़ों को गिराने के लिए अनुमति मांगी गई थी। विभागीय पत्राचार पूर्ण कर मंगलवार को अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें