फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोदी से लेंगे धोखे का हिसाब: वीएम सिंह

Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व विधायक वीएम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से फसलों की लागत का डेढ गुना मूल्य और सबका ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा न करके मोदी ने वादाखिलाफी की है। अब पूरे देश का किसान एकजुट होकर मोदी से अपने साथ हुए धोखे का हिसाब मांगेगा। कहा कि किसानों को हक प्यार से नहीं मिला तो छीनना भी जानते हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में वीएम सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश के 208 किसान संगठन एक हो चुके हैं। देश के किसानों से सुझाव लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सके। लाखों किसान कर्ज में डूबे हैं, गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। साहूकार से कर्ज लेकर किसान परिवार का गुजारा करने को विवश है। किसानों को धान का समर्थन मूल्य तो दूर न्यूनतम मूल्य से कम दाम में बेचना पड़ रहा है। 2014 में चुनाव से पहले फसल की लागत का डेढ़ गुना दिलाने का वादा भी किसानों से झूठा किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार बदलते ही नेता बदल जाते हैं। ऐसा कानून बनना चाहिए कि कर्ज माफ ही नहीं बल्कि किसान कर्ज से मुक्त हो जाए। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं से कर्ज माफी और लागत का डेढ़ गुना किसानों को दिलाने की बातचीत होगी। इसी के आधार पर संसद में निजी बिल पास कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने तल्ख तेवरों में कहा कि वह किसान की लड़ाई लड़ रहे हैं, किसी पार्टी विशेष की बात नहीं करते। किसानों से जो वादा किया गया, उसको प्रधानमंत्री निभाएं।

कर्ज से मुक्ति के लिए दिल्ली पहुंचें किसान
वीएम सिंह ने कहा कि 29 व 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की रैली है। जिसमें उपरोक्त मुद्दों पर चर्चा होगी। किसान अपनी ताकत व एकजुटता दिखा कर सरकार को हक देने पर मजबूर करेगा। उन्होंने जिले के किसानों का आह्वान कि वह अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे। कहा कि अगर कर्ज मुक्त कराना है तो दिल्ली जाना है।
विज्ञापन


29 को होगा किसान नाइट मेले का आयोजन
किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा कि कृषि प्रधान देश में पहली बार किसान नाइट मेले का आयोजन बड़े स्तर पर 29 नवंबर को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रांत के किसान शामिल होंगे। लाखों की संख्या में पहुंचने वाले किसान इस मेले का भरपूर आनंद लेंगे। मेले में गायक जसवीर सिंह जस्सी व वरिष्ठ कवि हरिओम पवार आदि मुख्य रुप से अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

किसान उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में उपस्थित किसानों से वीएम सिंह ने कहा कि उनका उत्पीडन किसी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की एक-एक समस्या का स्थाई निस्तारण कराया जाएगा। किसानों के हित के मामले में अधिकारियों की तानाशाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। इस मौके पर किसान मजदूर संगठन के तहसील संयोजक गुल्लू पहलवान, तहसील अध्यक्ष बीएल गंगवार, तहसील प्रभारी ज्ञान सिंह, मंसूर अहमद, सुभाष चंद्र, शिवकुुुमार और डॉ अश्चिनी गंगवार आदि किसान नेता मौजूद थे। इन किसान नेताओं ने वीएम सिंह को क्षेत्रीय किसानों की समस्याएं बताई। उन्हेांने इन समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें