फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिले के डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ'

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन सोमवार को बरखेड़ा ब्लॉक में आठ ग्रामों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने ग्राम विक्रमपुर, पचपेड़ा, मधैया, नगरा, रामनगर जगतपुर बढ़ेपूरा, रहमनगंज व पिपरिया मंडन आदि ग्रामों में आयोजित जनसभाओं में कहा कि आयुष्मान योजना के तहत जिले के करीब डेढ़ लाख परिवार लाभान्वित होंगे। आयुष्मान कार्ड हासिल कर अपने पास ठीक से रखें ताकि वख्त पर आपको असुविधा न हो। इस मामले में आशाओं का अहम रोल बताते हुए कहा कि वे भी लोगों को जागरूक कर इसका लाभ दिलाने का प्रयास करें। वह बोलीं कि मैंने कोशिश की है कि हर गांव में बिजली पहुंचे। जहां खंबे नहीं थे वहां भी विधुतीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन से छोटे कारोबारियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। यदि कोई बैंक लोन देने में आनाकानी करती है तो मुझे बताएं। मेनका ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए बहुत काम किये हैं। सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीब और पिछड़ों को खुशहाल जिन्दगी देने का काम किया है। उन्होंने दर्जनों योजनाओं का नाम लेकर उसकी पूरी जानकारी ग्रामवासियों को दी। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं की शादियों के लिए इच्छुक लोगों से शीघ्र संसदीय कार्यों पर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने विधायक किशनलाल राजपूत के साथ पिपरिया भजा जाकर कटना नदी पर लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रिय मंत्री ने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ होगा। उन्होंने वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार को पुल का काम शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए। कायक्रमों में प्रमुख रूप से बरखेड़ा के पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता पप्पन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ज्ञानी, केंद्रीय मंत्री के पीआरओ राकेश गंगवार, सुमित मिश्रा, छेदालाल गंगवार, हरद्वारी लाल, परमेश्वरी दयाल गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें