झांकियों के साथ निकाली श्रीजी की रथयात्रा
खेकड़ा। नगर में दशलक्षण पर्व के बाद भगवान श्रीजी की भव्य रथ यात्रा मनमोहक झाकियों, बैंडबाजों और भजन कीर्तन मंडलियों के बीच श्रद्धा पूर्वक निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।
शुक्रवार को श्रीजी की रथ यात्रा छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू हुई। श्रीजी को लेकर रथ में बैठाने का सौभाग्य बशेश्वर दयाल जैन, संदीप जैन, चंवर ढुलाने का सौभाग्य वेदप्रकाश प्रवीन कुमार जैन, अजय कुमार जैन एवं सारथी बनने का सौभाग्य ऋषभ जैन को प्राप्त हुआ। रथ यात्रा दोपहर बारह बजे मंदिर से शुरू होकर छोटा बाजार, बड़ा बाजार, गांधी प्याऊ, पुलिस चौकी चौराहा, गांधी गंज मंडी मार्ग से होते हुए जैन इंटर कालेज पहुंची। वहां मेले में रथ यात्रा बदल गई। शाम चार बजे वापस चलकर छोटा बाजार जैन मंदिर पर समाप्त हुई।
रथ यात्रा में शामिल बैंडबाजे, भजन कीर्तन मंडलियां, महिला, पुरुष श्रद्धालु भगवान श्रीजी की जयकार करते चल रहे थे। साथ ही भगवान श्रीजी की मनमोहक झाकियां नृत्य मंडली, सजी हुई घोड़ा बग्गी, शहनाई, नासिक ढोल, स्वच्छ भारत अभियान झांकी, राम लक्ष्मण झांकी, बाहुबली भगवान की झांकी आदि दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा के गुजरने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शीतल पेय पदार्थ की प्याऊ लगा रखी थी। इसके साथ जगह-जगह धर्म ध्वज एवं स्वागत द्वार लगे थे, जो रथ यात्रा में चार चांद लगा रहे थे। रथ यात्रा में वापस मंदिर जाते समय ख्वासी रमेशचंद जैन, राकेश कुमार जैन, सारथी चक्रेश कुमार जैन, सम्यक जैन, चंवर ढुलाने महेंद्र जैन, मुकेश जैन फखरपुर, हाथी पर सवार नरेंद्र कुमार जैन, बग्गियो मे सवार नीतू जैन, सुमेरचंद जैन, जयरानी जैन, शीतल प्रसाद जैन परिवार, योगंद्र कुमार जैन, शेलेंद्र जैन, नरेंद्र कुमार जैन आदि रहे। इस दौरान अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन, नरेशचंद जैन, जनेश्वरदयाल जैन, सुमेरचंद जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, राजेंद्र जैन, महेश जैन, नवीन जैन, मनोज जैन, जुगमंदरदास जैन, मुनील जैन, विनय जैन, प्रवीण कुमार जैन, दीपक जैन, अमित जैन, अरुण जैन, अजय जैन, अजेश कुमार जैन, संजय जैन, सौरभ जैन, साहिल जैन, अरिहंत जैन, डा प्रशांत जैन, गुडडू जैन, नवीन जैन, चुनमुन जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, सतीश जैन, कमल जैन आदि मौजूद रहे।