फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट ऑफ द इयर से नवाजे गए दस विद्यार्थी

विज्ञापन
पुरस्कृ‌‌त हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सम्मान पाकर भावुक हो उठे मेधावियों के माता-पिता
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में हुआ समारोह
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मॉडल स्कूल और उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस विद्यार्थियों को स्टूडेंट ऑफ द इयर की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मेधावियों के माता-पिता भी सम्मान पाकर भावुक हो उठे।
विज्ञापन

शहर से सटे बरहा स्थित परिषदीय विद्यालय में बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से समारोह हुआ। समारोह में कक्षा एक की परी, दो अ की कविता, दो ब की सानिया, तीन के जमुना प्रसाद, चार की शीतल, पांच के धर्मादित्य, छह के मोनू, सात की नेहा, आठ की लक्ष्मी को स्टूडेंट ऑफ द इयर की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कक्षा छह की हिना व सात की आरती को आदर्श छात्रा के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मेधावियों के माता-पिता को सम्मानित किया। पहली बार सम्मान पाकर अभिभावक भावुक हो उठे। एलआईसी के शाखा प्रबंधक जितेंद्र काला ने कहा कि कर्म और प्रयास जीवन में महत्वपूर्ण हैं। लगनशील बनने के साथ निरंतर प्रयास करें, तब निश्चित ही सफलता मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बच्चों से निरंतर पढ़ाई करने व अभिभावकों से अपने-अपने पाल्यों को रोजाना स्कूल भेजने का आह्वान किया। संचालन अजय कुमार गुप्ता व आभार शिक्षिका गीता ने जताया। इस मौके पर अनूप अग्रवाल, अनिल कमल, रामअवतार, प्रधानाध्यापक गंगाराम, शाहजहां बेगम, मीना, विजेता, संतोष खरे, किरन, लक्ष्मी, रोबीना, गीता, निधि अग्रवाल, करुणा गौड़, गुंजन चावला आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें