खेकड़ा (बागपत)।
ग्राम मवीं कला में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दीपांशु, अरविंद, गुंजन धामा अपने वर्ग में प्रथम रहे।
मंगलवार को ग्राम मवीं कला में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ छात्र जीवन में खेलकूद भी अत्यंत जरूरी है। सर्वप्रथम प्राइमरी वर्ग की लेमन दौड़ में दीपांशु प्रथम, दानिश द्वितीय और जिया तृतीय रही। जूनियर वर्ग में अरविंद प्रथम, इमरान द्वितीय, गुड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्राइमरी वर्ग में एवरेस्ट हाउस प्रथम रहा। जबकि जूनियर वर्ग में गुंजन धामा प्रथम रही। खेलकूद प्रतियोगिता में नेहा चौधरी, संगीता शर्मा, अनु चौधरी, हिमांशी, रामकिशोर शर्मा, कोमल, सोनिया, अल्पना, दीपा जैन, ओमबीरी, हिमांशी चौधरी आदि रहे।