फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

599 लोक शिक्षा केद्रों पर आज होगी साक्षरता परीक्षा, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 599 लोक शिक्षा केंद्रों पर 18 जून को साक्षरता परीक्षा होगी। इस परीक्षा जिले के सभी सात ब्लाकों के 30 हजार नव साक्षर परीक्षा में भाग लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

भारत साक्षर मिशन के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जिले में 599 लोक शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी लोक शिक्षा केंद्रों वर्ष में दो बार साक्षरता परीक्षा कराई जाती है। इस बार यह परीक्षा 18 जून को होनी है। इस परीक्षा में जिले के 30 हजार नव साक्षर भाग लेंगे। इसको लेकर डायरेक्टर साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा ने पूर्व में ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। लोक शिक्षा केंद्र के सचिव/बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि साक्षरता परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उत्तर पुस्तिकाओं व पंजीकरण फार्म लोक शिक्षा केंद्रों में भिजवाए जा चुके हैं। हेडमास्टरों की देखरेख में प्रेरक परीक्षाएं करवाएंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करके प्राप्त हुए अंकों की सूची बनाकर जिला साक्षरता समिति को सौंपी जाएगी। उसके बाद यही सूची निदेशक साक्षरता को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इन ब्लाकों में इतने नवसाक्षर देंगे परीक्षा
ब्लाक नवसाक्षरों की संख्या
न्यूरिया 4500
बरखेड़ा 3500
बीसलपुर 4000
बिलसंडा 4500
मरौरी 3000
ललौरीखेड़ा 3000
पूरनपुर 7500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें