फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को स्वच्छ बनांए, हम सब एक पेड़ लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभिन्न संस्थाओं और स्कूल कॉलेजों की ओर से गोष्ठियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कई कार्यक्रम भी हुए। पौधरोपण कर सभी एक-एक पौधा लगाने व उसकी परवरिश करने का आह्वान किया गया।
सामाजिक वानिकी व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू पार्क में गोष्ठी हुई। डीएफओ आदर्श कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। यहां एसडीओ केपी सिंह, डब्ल्यूएफएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, धीरेंद्र सिंह, जीशू चक्रवती, वनक्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। इसके बाद पार्क के निकट खाली पड़े प्लाट में पौधरोपण किया गया। डीआईओएस कार्यालय परिसर में प्रभारी डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया। डीएनए क्लब की ओर से अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा व संतोष खरे ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों का समाधान कर पर्यावरण मित्र बनने की अपील की। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने निकट संबंधियों के नाम पर पौधरोपण किया। प्रतिभागी प्रियांशी गंगवार, साक्षी भारद्वाज, ज्योति शर्मा, साक्षी भारती, प्रतीक्षा मिश्रा, नेहा मौर्य ने पोस्टर व प्रोजेक्ट प्रदर्शन में भाग लिया। शिक्षिका रचना गंगवार, दीक्षा वाजपेई, प्रधानाचार्य मिथिलेश पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे आने का आह्वान किया। अकबर खान चेरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से हुई गोष्ठी में पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में डॉ. फहीम, मोहम्मद रिजवान रजा, डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दानिश खान, माजिद खां, सुनीता देवी, सिकंदर अली आदि ने भी विचार रखे। समापन पर संस्था सदस्यों द्वारा पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रधानाचार्य श्यामा कुमार ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी लोकेश कुमार, आरपी गंगवार, जेपी गंगवार, जेपी कटियार, गुलाम हुसैन, श्याम बिहारीलाल शर्मा, विजय कुमार, दिनेश चंद्र शर्मा, महिपाल, अंतराम, आदि ने भी विचार रखे। सिस्टम कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें 280 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक सचिन सक्सेना, कामरान, मालती देवी, गंगाप्रसाद, शिवानी राठौर, जाहिदा, संध्या आनंद, अुर्शी, पूजा, हरदीप सिंह, फरहीन आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता का परिणाम आठ जून को घोषित किया जाएगा। नगर पालिका सदस्य नियाज अहमद के कैंप कार्यालय में हुई गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। जिसमें पॉलीथिन पर रोक लगाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने, जनपद में गिद्ध संरक्षण केंद्र खोलने आदि की बात कही गई। इस मौके पर नियाज अहमद, आमिर खां, जाकिर मियां खां, अतहर खां, मोहम्मद असद खां, इकबाल खां, कामिल कुरैशी, तनवीर खां, अफसार हुसैन कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माधोटांडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक वानिकी के अधिकारियों ने गोमती उद्गम स्थल पर पौधरोपण किया। पौधरोपण रेंजर संजीव सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर प्रधानपति राममूर्ति सिंह, डिप्टी रेंजर अय्यूब हसन, निर्भय सिंह, धनीराम समेत सामाजिक वानिकी के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। गांव मीरपुर वाहनपुर में सेव इंवायरमेंट वेलफेयर सोसायटी व ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुई गोष्ठी में डीएफओ आदर्श कुमार ने कहा कि सभी लोग कृषि वानिकी अपनाकर हरित्मा को बढ़ाने में सहयोग दें। सोसायटी के जिला सचिव टीएच खान ने कहा कि सभी लोग बरसात के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाएं। गोष्ठी में मोहम्मद ताहिर, मखदूम, इरशाद, अंशिका गुप्ता, आकांक्षा शर्मा, मुस्कान, अभिषेक, विवेक मित्तल आदि ने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता रेंजर केबी वर्मा ने की। शफी डिग्री कॉलेज में हुई गोष्ठी में प्रबंधक अनीस अहमद खां (फूलबाबू) ने कहा कि पर्यावरण स्वच्छ बनाने के लिए सभी को जागरूक रहना पड़ेगा। गोष्ठी में प्राचार्य अनीस बेग, अफजाल कमर, राजीव कुमार, नेहा मिश्रा, इमरान खान, अभिषेक तिवारी, उमंग सक्सेना, धीरज बाबू आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर कालेज के एनएसएस विद्यार्थियों ने पर्यावरण स्वच्छता पर आधारित पोस्टरों का प्रदर्शन किया। अपराध और भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बा इंचार्ज पुष्कर सिंह ने पौधा लगाकर किया। इस मौके पर सचिन वर्मा, रवींद्र सिंह, निशांत मित्तल, महेशपाल, राजकुमार, सौरभ, हरीओम, जागनलाल, कमल किशोर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। डायट में पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठी में प्रभारी प्राचार्य बीएल गौतम, शिक्षक योगेंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा, आकाश भारती, पल्लवी, सामंत, दीपक ङ्क्षसह, अंजली वर्मा, सुनील गौण, अनुरिता गुप्ता और दिव्यांशी शर्मा आदि वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें