फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए धन वसूली का जरिया बना हाईवे पर जाम लगाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चार दिन पहले शहर के गौहनिया चौराहे पर एक ट्रक से कुचलकर मासूम छात्र नमन की मौत हो गई थी। इस पर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर खूब हंगामा किया था। जाम लगाने के आरोप में सुनगढ़ी थाने में 64 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इस मुकदमे को सुनगढ़ी पुलिस ने अवैध वसूली का जरिया बना लिया है। मारपीट के मामले में पकड़े गए एक युवक के परिवार वालों से दरोगा ने सुविधा शुल्क मांगा। उन्होंने देने से मना किया तो युवक का नाम हाईवे जाम करने के मुकदमे में शामिल करने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने सुनगढ़ी थाने जाकर अपना दुखड़ा सुनाया तो वहां भी दरोगा का ही पक्ष लिया गया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की सुरभि कॉलोनी निवासी दीपक राजानी के पुत्र कक्षा चार के छात्र नमन की शनिवार रात टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहे के पास ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने गन्ने की ओवरलोडिंग ट्रकों पर शिकंजा कसने को लेकर जाम लगा दिया। प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज किए गए। एक छात्र के परिवार की ओर से ट्रक ड्राइवर के खिलाफ और दूसरा जाम लगाने वालों के खिलाफ। अभी तक पुलिस ट्रक चालक का पता नहीं कर सकी है। आरोप है कि पुलिस ने जाम लगाने के मुकदमे में नाम शामिल करने के नाम पर धमकाकर लोगों से धन वसूली शुरू कर दी है। मंगलवार रात सुनगढ़ी क्षेत्र में मारपीट के ममाले में पकड़े गए एक युवक के परिवार वालों से सुनगढ़ी थाने के दरोगा ने सात हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर जाम को लेकर दर्ज रिपोर्ट में नाम खोलने का खौफ भी दिखाया। इससे परिवार वाले घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

दरोगा के किसी से सुविधा शुल्क मांगने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। किसी को भी बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। अगर कोई शिकायत करता है, तो मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें