फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेशों की अनदेखी पड़ी महंगी, लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और अफसरों के आदेशों की अनदेखी करना लेखपाल को महंगा पड़ गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम राकेश कुमार ने अमरिया तहसील के लेखपाल मुकेश कुमार सैनी को निलंबित कर दिया है। उन पर अवैध कब्जेदारों को संरक्षण देने और फोन स्विच ऑफ करने की भी आरोप है। लेखपाल पर हुई निलंबन की कार्रवाई से अन्य लेखपालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अमरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत डॉग के निवासी नईम ने खलियान की जगह पर प्रधान द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कराए जाने की शिकायत एसडीएम से की थी। इसमें लेखपाल मुकेश सैनी पर प्रधान से मिलीभगत कर कब्जा कराने का आरोप लगा था। जांच में आरोप ठीक पाए जाने पर लेखपाल से जवाब तलब किया गया। इसके अलावा जनता द्वारा की गई शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर लेखपाल को लगातार एसडीएम द्वारा चेतावनी दी। इसके बाद भी लेखपाल मनमानी के साथ काम करते रहे। जांच के उपरांत एसडीएम राकेश कुमार ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अंदेखी करने, अवैध कब्जेदारों को संरक्षण देने, फोन स्विच ऑफ करने आदि के आरोप में लेखपाल मुकेश सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें