फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ग में बीसलपुर ने पीलीभीत को दी शिकस्त

Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में शुरू हुई जिला कबड्डी चैंपियनशिप
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला खेल कार्यालय व जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला कबड्डी चैंपियनशिप का बुधवार को आगाज हो गया। पहले दिन महिला वर्ग के दो व पुरुष वर्ग के पांच मैच हुए।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता व बेनहर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. परविंदर सिंह सैहमी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की चार व पुरुष वर्ग की आठ टीमें भाग ले रहीं हैं। महिला वर्ग का पहला मैच लक्ष्मीबाई टीम बीसलपुर व सिटी क्लब पीलीभीत के बीच हुआ, जिसमें लक्ष्मीबाई टीम ने 23-15 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में गांधी स्टेडियम टीम ने कुंवरपुर टीम को 16-10 से हराया। पुरुष वर्ग का पहला मैच बालाजी आईटीआई व नेताजी सुभाष क्लब न्यूरिया के बीच हुआ, जिसमें बालाजी आईटीआई ने 43-5 से जीत हासिल की। तीसरा मैच सैफीयन क्लब बीसलपुर ने सिटी क्लब बीसलपुर को 28-23, चौथा मैच गांधी स्टेडियम ने यूनियन क्लब मझोला को 25-17, पांचवां मैच यूनाइटेड क्लब बीसलपुर ने खालसा क्लब पूरनपुर को 20-15 से हराकर जीता। गुरमेज सिंह, लखन कुमार, त्रिमोहन कुमार, प्रीति मिश्रा, नीता लाल व धर्मपाल रेफरी की भूमिका में रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को होगा। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी, उपाध्यक्ष हरीओम चौधरी, आदित्य सक्सेना, हरिओम लोधी, श्याम सिंह, गौरव अवस्थी, महेश चंद्र गंगवार, राधे गंगवार, कोच आबिद अली, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें