फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटने से उसमें सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि दस बजे लोनी निवासी ट्रक चालक मुन्नाराम पुत्र नानकचंद खेकड़ा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से ट्रक मे ईंटें भरकर दिल्ली जा रहा था, जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचा तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर मार्ग पर पलट गया। मार्ग पर ट्रक पलटने से उसमें सवार चालक मुन्नाराम, हेल्पर, सुरेश व मोनू घायल हो गए, साथ ही ईंटें भी बिखर गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत तीनों लोगों को ट्रक से बाहर निकालकर ट्रानिका सिटी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। हाईवे पर ट्रक पलटने से करीब एक घंटे तक बागपत से दिल्ली की और जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रक को क्रेन बुलवाकर हटवाया। तब जाकर मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें