फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दिल्ली के ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम पांच बजे नंदनगरी शाहदरा निवासी विनीत अपनी पत्नी सोनिया को उसके मायके बड़ौत से भाई को राखी बंधवाने के बाद वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे बाइक से घर ले जा रहा था। ग्राम मवीकला से आगे तहसील के समीप पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे गड्ढे मे जा गिरी। बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही विनीत व सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गये। अन्य वाहन सवारों ने घायलों को दिल्ली के ट्रॉमा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें