फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में छाया रहा योग दिवस का खुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों का आयोजन हुआ। लख्मीचंद पटवारी कॉलेज, जैन कॉलेज समेत अनेक सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में योग साधकों ने यौगिक क्रियाएं कराईं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेकड़ा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में योग का खुमार छाया रहा। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में हाइवे स्थित लख्मीचंद पटवारी कॉलेज योग शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम आशीष कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष संगीता धामा और पालिका की ईओ निहारिका चौहान ने दीप जला किया। राष्ट्रीय ध्वज का रोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात पतंजलि योग पीठ के योग साधक ओमपाल सिंह, यशवीर सिंह, मनोज कुमार व अनुज धामा ने योग कराया। इसमें प्राथमिक शिक्षा विभाग, नगर पालिका विभाग समेत अनेक विभागों के कर्मचारियों के अलावा चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी, उद्यमी, अध्यापक एवं छात्र छात्राएं शामिल रहे। इस दौरान श्रीयांस जैन, मुकेश जैन, उमेश शर्मा, डॉ. सुनीता सोनल, सुधीर वशिष्ठ, पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि अंकुर धामा, अमित डागर, राजीव धामा, संजय धामा, नीरज शर्मा, सरदार सिंह यादव, धर्मेंद्र तोमर, राजेंद्र यादव, सुनील डागर, राजीव गोयल, महेंद्र सिंह, अमित कुमार, सतीश धामा आदि रहे। जैन इंटर कॉलेज में भाजपा व आरएसएस के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें योगाचार्य ने योग की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया। इसमें मा. राजेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, गजे सिंह दहामा, जुगमंदर दास, अश्विनी प्रभाकर, शिवा यादव आदि रहे। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, खंड विकास कार्यालय परिसर व अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में भी योग शिविर लगा। इसके अलावा क्षेत्र में कई परिवारों ने अपने घर के आंगन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी, पीएचसी पर नहीं हुआ योग
खेकड़ा (बागपत)। स्वास्थ्य के लिए जागरूकता की प्रथम पहल मानी जाने वाले स्वास्थ्य विभाग के लिए योग शिविर के प्रति कोई लगाव नहीं देखा गया। नगर के काठा मार्ग पर सीएचसी समेत खेकड़ा नगर पीएचसी, बड़ागांव पीएचसी और रटौल पीएचसी परिसर में योग शिविर का आयोजन नहीं हुआ। हालांकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि उनके चिकित्सकों ने लख्मीचंद पटवारी कॉलेज के योग शिविर में भाग लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें