खेकड़ा (बागपत)।
नगर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमने सामने की बात कार्यक्रम का बडे़ पर्दे पर आनलाइन सीधा प्रसारण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को सरकार द्वारा किसान के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से कम लागत मे अच्छी फसल उगाकर अधिक मुनाफा कमाने की सलाह भी दी।
प्रधानमंत्री के सीधे प्रसारण से फसलों के बारे में जानकारी लेकर क्षेत्रीय किसान काफी खुश नजर आए। इस कार्यक्रम में जनपद के दर्जनों किसानों ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को कृषि मेले एवं गोष्ठियों के माध्यम से दी जा रही है। किसानों को सरकार द्वारा संचालित किसी भी योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. सरिता जोशी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. रविंद्र मलिक, डॉ. उत्तम सिंह राठी, किसान विरेंद्र, सहदेव, नितिन, सुरेंद्र, प्रमोद, बिजेंद्र, राजेश, सतपाल, निरंजन, संदीप, रविंद्र, सुखबीर आदि रहे।