फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बदला फैशन का ट्रेड, युवाओं का भाया लिनेन व कॉटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्स
विज्ञापन


01 पीबीटीपी 3, 4
अब युवाओं को लुभा रहा सूती और खादी
फैशन के साथ सेहत का ख्याल रखकर कर रहे शौक पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
यूं तो सूती और खादी कपड़े पुराने समय में बुजुर्गों की खास पसंद रहते थे, लेकिन मौजूदा दौर में युवाओं में इसको लेकर एक खास तरह का क्रेज देखा जा रहा है। गर्मियां शुरू होने के बाद युवाओं के साथ एक बड़ी दुविधा यह रहती है कि वह ऐसा कुछ पहने जिसमें वह ‘कूल’ भी रहें और ‘फैशन आइकन’ भी दिखें। इसी के चलते बाजार में युवाओं को लुभाने के लिए कई तरह के ब्रांडेड और नॉनब्रांडेड कपड़े बिक रहे हैं। इस बार सूती में फ्लोरल प्रिंट, चेक और कार्टून प्रिंट जैसे हजारों डिजाइन बाजार में देखने को मिल रहे है, जो युवाओं को खूब भा रहे हैं। खादी में भी रंग और डिजाइन के कई प्रयोग किए गए हैं, जिनकी ओर युवा आकर्षक हो रहे हैं।
00
ब्रांडेड बजट में नहीं तो उसकी कॉपी ही सही
हर मौसम के लिए अलग-अलग ब्रांड ढेरों वैरायटी बाजार में युवाओं के लिए उतारते हैं। जो युवाओं की पहली पसंद भी होते हैं। हालांकि ब्रांडेड जेब पर भी भारी पड़ता है, इसलिए बाजार में इनसे मिलते जुलते नामों की कापी भी आसानी से मिल जाती है, जिसका दाम भी बेहद कम होता है। जिसके चलते युवाओं में ब्रांडेड के अलावा कॉपी कपड़े भी खासे प्रचलित हैं, आमतौर पर युवा कैजुअल वियर से लेकर स्पोर्टस वियर में इन्हीं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ब्रांडेड कॉटन के कपड़ों की भी डिमांड है।
विज्ञापन

00
भा रहे रंग-बिरंगे परिधान
पिंक, लेमन, लाइट ग्रीन, पीच, लाइट यलो, क्रीम रंगों के परिधान युवाओं को पसंद आ रहे हैं। वहीं ऑफ व्हाइट कलर भी युवाओं को आकर्षित कर रहा है। पहले ऑफिस जॉब के लिए युवा सफेद रंग पहनने को प्राथमिकता देते थे, लेकिन इन दिनों न सिर्फ रंग-बिरंगे बल्कि अलग-अलग डिजाइन के कपड़े भी जॉब नेचर के अनुसार युवा चुनते हैं। इन दिनों बाजार में लिनेन का खासा क्रेज देखा जा रहा है। इस बार लिनेन की टी-शर्ट व ट्राउजर युवाओं का खूब भा रही है। यहां तक बाजार में लिनेन की कैपरी भी आ चुकी है। वहीं लड़कियां फ्लोरेल बेस्ड कपड़ों को खासा पसंद कर रही है। फ्लोरल बेस्ड टॉप, आर्मी प्रिंटेड टी-शर्ट की खासी डिमांड हैं। कामकाजी युवतियों में कॉटन की कुर्तियां व उसके साथ प्रिटेंड सलवार पसंद कर रही हैं।
000
01 पीबीटीपी 7
क्या कहते हैं युवा
गर्मियों में हमेशा पहनने वाले कपड़े के अलावा उसके रंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस मौसम में ड्रेसेस हल्के रंगों के होने चाहिए जो आंखों को ठंडक दें। कॉटन मिक्स सिल्क, लिनेन, हैंडलूम व खादी से बने ड्रेस पहनते हैं, जो पसीना को सोख लेते हैं।
- ज्वाय मैनी
00
01 पीबीटीपी 8
गर्मी के लिए अक्सर ऐसे कपड़ों का चुनाव करता हूं जो गर्मी से राहत देने के साथ देखने वाले को भी ठंडक दे। एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरता, सूती और खादी की डिजाइनर शर्ट्स काफी पसंद आती हैं। स्पोर्ट्स वियर का भी चलन बढ़ा है।
शारदुल देव
00
01 पीबीटीपी 5
इस मौसम मेें लिनेन व जार्जट के कपड़े फायदेमंद रहते हैं। कॉटन हैंडलूम व खादी ठंडक पहुंचाने वाले व पसीना सोखने वाले फेब्रिक हैं। जिससे तपती गर्मी में भी अच्छा महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन

- अर्शी
00
01 पीबीटीपी 6
गर्मी में फैशन कूल होना चाहिए। इसलिए ज्यादा ब्राइट कलर यूज नहीं करती हूं। कॉटन में फ्लोरल प्रिंटेड कपड़े कई रंगों में आसानी से मिल जाते हैं। यह दिखने में भी आकर्षक लगते हैं और इन्हें पहनकर आप गर्मी से भी बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें