फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मियों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने आंदोलनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खेकड़ा नगर पालिका में दर्जनों सफाई कर्मी ठेका प्रथा के तहत कार्यरत है। उन्होंने कहा अधिशासी अधिकारी द्वारा उनके ठेकेदार को वेतन का चेक नहीं दिया जा रहा है। इस कारण पिछले तीन माह से उनको वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से उनके बच्चों के नाम स्कूलों से काटे जा रहे हैं। साथ ही उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ईओ से बात कर जल्द ही समस्या के निदान कराने आश्वासन दिया। इस दौरान अमरीश कुमार, देवेंद्र कुमार, बंटी, अरविंद, बोबी, अमित, बिट्टू, राहुल, राजेंद्र, बबली, ममता, सोनिया, सुनीता, मालती, राखी, रीतू आरती, उर्मिला, मनीषा, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान का कहना है कि ठेका प्रथा के तहत तैनात सफाई कर्मचारियों का समय 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। अप्रैल में कुछ नये कर्मचारी भी रखे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक पहचान आदि प्रक्रिया में है। ठेका कंपनी द्वारा वेतन पत्रावली अप्रैल में दी है। चेक आदि तैयार हैं। यह जानकारी सभी को है। फिर भी सफाई कर्मियों को तहसील ले जाकर प्रदर्शन कराना एक साजिश है। इस बारे में एसडीएम साहब को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें