कांशीराम कालोनी में आवास के लिए धरना दिया
खेकड़ा। कांशीराम आवासीय कालोनी में आवास आवंटन के बिना रह रहे लोगों ने भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कालोनी में धरना दिया। इसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया और उन्हें आवास आवंटित कराने की मांग की।
सोमवार को खेकड़ा तहसील के पास स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में इन लोगों ने धरना दिया। भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में सभी आवासहीन लोग खेकड़ा तहसील में पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वे गरीब हैं। उनके पास रहने के लिए आवास नहीं हैं। मजबूरी में उन्हें यहां रहना पड़ रहा है। उन्हें आवासो का आवंटन किया जाए। एसडीएम ने जांच करा पात्र जाए जाने पर उन्हें आवासों का आवंटन कराने की बात कही। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। इस दौरान उसमान, रहीस, बबलू, रहीसा, बानो, जगपाल, फुरकान, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।