फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सपा के एजेंट की लगाई फटकार

विज्ञापन
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वार्ड 25 की टेबिल पर वोटों की गिनती में गड़बड़ी का लगाया था आरोप
विज्ञापन

जांच करने पर कर्मचारियों व अन्य पार्टियों के एजेंटों ने आरोप को बताया गलत

पीलीभीत। मतगणना शुरू हुए सात घंटे हो चुके थे कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे वार्ड नंबर 25 की टेबल पर समाजवादी पार्टी की एजेंट पद्मा सिंह ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी करने का आरोप कर्मचारियों को लगाया। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मतगणना केंद्र पर मौजूद डीएम शीतल वर्मा पास जाकर एजेंट ने इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। अपने पास दर्ज किए गए वोटों को दिखाते हुए गिनती में अंतर बताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सपा के एजेंट की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, क्र्राइम ब्रांच प्रभारी हरगोविंद सिंह और महिला पुलिस को बुला लिया। एजेंट को महिला सिपाहियों के घेरे में खड़ा कर दिया और खुद मातहतों को साथ लेकर वार्ड 25 की टेबल पर जांच करने पहुंच गईं। यहां गिनती कर रहे कर्मचारियों के साथ ही अन्य पार्टियों के एजेंटों से जानकारी की गई। इसमें सभी ने सही तरीके से गिनती होने की बात कही। जिसके बाद डीएम ने शिकायत कर अफवाह फैलाने की बात कहते हुए सपा एजेंट को फटकार लगाई और उसको बाहर जाने के निर्देश दिए। अचानक हुई कार्रवाई को लेकर कें द्र पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें