फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मानदेय बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तालाबंदी कर धरना दिया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षक सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के मुख्यगेट पर तालाबंदी कर शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि माध्यमिक स्कूलों की 87 प्रतिशत शिक्षा वित्तविहीन शिक्षकों पर निर्भर है जिसमें लगभग हजारों शिक्षक तैनात हैं। सरकार से इन्हें सुविधाएं दी जानी चाहिए लेकिन उनका मानदेय बंद किया जा रहा है। शिक्षकों ने वित्तविहीन शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय के दायरे में लाने की मांग की ताकि वह कॉलेजों में सुचारु रूप से पठन पाठन कर सकें। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस विजय वर्मा को सौंपा। इसमें मानदेय के अलावा पांच साल अधिक समय तक लगातार पढ़ाने वाले शिक्षकों को सहायता प्राप्त विद्यालय के रिक्त पदों पर समायोजित कराने, शिक्षकों को ईपीएफ योजना का लाभ देने आदि की मांग शामिल है। तालाबंदी और धरने में जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाल, महेंद्रपाल गंगवार, सम्पत्ति कुमार, राजकुमार, तौफिक वेग, दिनेश चंद्र गंगवार, नरेंद्र प्रसाद गंगवार, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, क्षमा शर्मा, प्रेम नरायन गंगवार, साधना वाजपेई, सपन सरकार, मोहम्मद ताहिर, अशोक कुमार मिश्रा, राजेंद्र पाल शुक्ला, प्रदीप कुमार शुक्ला, मुकेश कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार, राजवीर सिंह, राजीव कुमार पांडेय सहित कई शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें