फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत: बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते मृत के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम की मार अब किसानों पर भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार को बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों, खासकर सरसों को भारी नुकसान हुआ है। न्यूरिया के गांव धनकुनी में बिजली गिरने से 60 वर्षीय किसान होरीलाल, बरखेड़ा के गांव रायपुर में 25 वर्षीय अरविंद कुमार और हजारा के गांव राणाप्रताप नगर में 38 वर्षीय शीला पत्नी हरीश की मौत हो गई है। गुरुवार देर शाम तक जिले में चार एमएम बारिश रिकार्ड की गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

फरवरी शुरू होने के बाद से ही मौसम लगातार करवटें ले रहा है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह आंख खुली तो मौसम साफ था। नौ बजे सूर्य निकलने के बाद धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान में बादल घिर आए। दोपहर करीब एक बजे बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश से शहर की अशोक कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, सुनगढ़ी मोहल्ला समेत हाईवे किनारे जलभराव हो गया। ग्रामीण आंचलों में बारिश होने से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे पर खुशी है, लेकिन सरसों की खेती करने वाले किसान दुखी हैं। हालांकि ओले गिरने से सभी फसलों में नुकसान हुआ है। कृषि विभाग की मानें तो जिले में यदि इससे ज्यादा बारिश हुई तो आलू और पत्तेदार सब्जियों को सबसे अधिक नुकसान होगा। गेहूं के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।
न्यूरिया, बरखेड़ा, हजारा में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन की जान गई
न्यूरिया/बरेखड़ा/मझोला/पूरनपुर। दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी के बीच अचानक आसामन में तेज गडग़ड़ाहट हुई। जिले में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव धनकुनी निवासी होरीलाल राजपूत (60) दोपहर करीब दो बजे खेत पर जा रहे थे कि तभी बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गए। घरवाले उन्हें इलाज के लिए कहीं ले जाते उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, बरखेड़ा क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अरविंद (25) साथी तेजपाल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लदवाकर घर लौट रहा था। इसी बीच पौटाकलां गांव के पास तेज गडग़ड़ाहट के साथ अरविंद पर बिजली गिर गई। वह बुरी तरह झुलस गया। परिवारीजन को सूचना देने के साथ ही आनन-फानन में अरविंद को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेजपाल भी बिजली का झटका लगने से ट्रॉली के नीचे गिर गया।
विज्ञापन

इधर, हजारा थाना क्षेत्र के राणाप्रताप नगर निवासी हरीश की 38 वर्षीय पत्नी शीला दोपहर दो बजे खेत पर चारा काटने गई थी, तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। कुछ पल बाद ही बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आकर शीला की मौके पर ही मौत हो गई। गेहूं के लिए वरदान, सरसों में नुकसान कृषि अधिकारी डॉ. विनोद ने बताया कि बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान है। बारिश तेज होने के साथ ही तेज हवा चलने से आलू व पत्तेदार सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से खेत मे पकी खड़ी सरसों की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना है। गेहूं के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें