फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा लोन देने में बैंक करे आनाकानी तो करें शिकायत: मेनका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा हर क्षेत्र में काम हुआ और जरूरतमंद इससे लाभान्वित हुए हैं। भ्रष्टाचार के खात्मा पर भी सरकार ने सख्ती से काम किए और इसका असर हर स्तर पर दिखाई दिया। कहा कि जिले में भी कहीं अगर कोई योजना के नाम पर वसूली और पात्र से टालमटोल करता है, तो उनको बताएं। तत्काल सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री जिले की सांसद मेनका गांधी तय कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे को लेकर पीलीभीत पहुंची। जहानाबाद तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार नारेबाजी करते हुए स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बरखेड़ा ब्लॉक के नवादा महेश, पतरासा कुंवरपुर, जोगीठेर, कड़ेला, विचपुरी समेत कई गांवों में जनसभाएं की। ग्रामीणों से उनकी शिकायतों को भी सुना और समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह सांसद की तरह नहीं बल्कि मां की तरह जिले वासियों की सेवा करती आई हैं और आगे भी करती रहेंगी। कहा कि उनकी ये कोशिश रहती है कि हर घर में खुशहाली रहे। ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उससे लाभान्वित होने को कहा। उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन से छोटे कारोबारियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। अगर कोई बैंक लोन देने में आनाकानी करे तो इसकी शिकायत उनसे तुरंत करें, सबक सिखाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारी लाल गंगवार, पीआरओ कमलकांत, प्रतिनिधि छेदालाल गंगवार, सुमित मिश्रा, परमेश्वरी दयाल गंगवार, वेदप्रकाश दीक्षित, अमित गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि आज शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिर बिलसंडा क्षेत्र में एक सम्मेलन में शामिल होकर वहीं से दिल्ली चली जाएंगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें