फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में लगेगा आतिशबाजी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दीवाली पर्व नजदीक आते ही जिला प्रशासन आतिशबाजी बाजार को लेकर अलर्ट हो गया है। इसके लिए जगह चुन लिया गया है। ये बाजार रामलीला मैदान में ही लगेगा। हालांकि बीते साल की अव्यवस्था को देखते हुए इस बार जारी किए गए लाइसेंस की संख्या 150 निर्धारित कर दी गई है। 30 अक्तूबर मंगलवार को एसडीएम सदर सौरभ दुबे और सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल इसको लेकर मौके पर जाकर हालात भी परखेंगे।
विज्ञापन

बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई। इसके बाद से जिले से अलर्ट घोषित कर चेकिंग के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसको लेकर पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी कार्रवाई में जुट गए हैं। अब दीवाली पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर में लगने वाले पटाखा बाजार को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पटाखा बाजार बीते साल की भांति रामलीला मैदान में ही लगेगा। पिछली बार लाइसेंस धारक अधिक हो गए थे। इसलिए जगह कम पड़ने पर मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में भी कुछ दुकानें शिफ्ट करानी पड़ी थी। इस बार संख्या निर्धारित कर दी गई है। सिर्फ 150 दुकानों के ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसमें आ रहे आवेदनों में वही लोग लिए जाएंगे, जिनके पूर्व में लाइसेंस जारी किए गए हो। इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें