फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के अंडरपास मार्ग के निर्माण के चलते दिन मे चार ट्रेने रही रद

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर चल रहे अंडर पास निर्माण के कारण चार ट्रेन रद रहीं, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन रद होने से बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। लोगों को कई घंटे तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन पर बन रहे अंडर पास से आए दिन चार-पांच ट्रेन रद हो रही हैं, जिसका खामियाजा दैनिक यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। कोई नोटिस चस्पा नहीं किया जाता है। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा और लोनी के बीच में अंडर पास का निर्माण चल रहा है। जिस कारण शनिवार को भी इक्का-दुक्का ट्रेन ही चली। दिल्ली से जाने वाली 74025, दिल्ली से सहारपुर जाने वाली 51911, शामली से दिल्ली जानी वाली 51910 और शामली से ही दिल्ली जाने वाली 74026 ट्रेन रद रही। इसके अलावा दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 54475 ट्रेन अंडर पास निर्माण के कारण चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन रद होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सभी मिनी और रोडवेज बसें भरकर चली। बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। डग्गामार वाहनों ने भी इसका जमकर लाभ उठाया।
विज्ञापन

खेकड़ा में शनिवार को दिल्ली शामली रेल मार्ग पर क्षेत्र के ग्राम फखरपुर रेलवे हाल्ट के समीप स्थित गेट नंबर सोलह सी पर अंडर पास मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मार्ग के निर्माण के चलते दिल्ली से शामली आने जाने वाली सभी चार ट्रेनें रद रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें