फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज

विज्ञापन
टाइगर ‌र‌िजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन निगम ने बढ़ाए रेट, पर्यटकों को महंगा पड़ेगा सैर सपाटा
विज्ञापन

निजी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व का पर्यटन सीजन 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। चूका स्पॉट की हटों, जंगल के मार्गों एवं गेट आदि की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। पर्यटन का जिम्मा इस बार वन निगम को दिया गया है। वन निगम ने इस बार हटों का किराया बढ़ा दिया है। जिससे पर्यटकों को सैर सपाटा इस बार मंहगा पड़ेगा। वहीं विभाग ने इस बार निजी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है।
नौ जून 2014 को घोषित हुए टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। गत वर्ष 30 जून को इसे बंद कर दिया गया था। बीते सीजन में टाइगर रिजर्व एवं चूका स्पॉट का लुत्फ उठाने को 17566 पर्यटक पहुंचे थे। जिनसे विभाग को 29.66 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस सत्र का नया सीजन 15 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को इस बार चूका स्पॉट के अलावा महोफ रेस्ट हाउस में प्रकृति चित्रण और सप्त सरोवर (सात झाल) देखने का मौका भी मिले सकेगा, लेकिन विभाग ने इस बार हटों का किराया बढ़ाने के साथ ही जंगल में घूमने का समय भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


वन विभाग के हाथों में रहेंगी गाड़ियां और हट की बुकिंग
टाइगर रिजर्व के चूका स्पॉट में बने हट जिसमें चारों थारू हट, बैंबू हट और ट्री हट की बुकिंग वन विभाग द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकेगी। इसके लिए वन निगम द्वारा जो वेबसाइट जारी की गई है उससे चूका स्पॉट और लखीमपुर के दुधवा नेशनल पार्क दोनों की बुकिंग कराई जा सकेगी। पर्यटकों को वेबसाइट पर ही ऑनलाइन भुगतान भी करना होगा।

मुस्तफाबाद छोड़ने होंगे निजी वाहन
पीलीभीत से टाइगर रिजर्व जाने वाले पर्यटकों को शहर से ही वन निगम की गाड़ियां किराए पर लेनी होंगी, जबकि पूरनपुर, माधोटांडा क्षेत्र से आने वाले पर्यटक यदि निजी वाहनों से आते हैं तो उन्हें अपने वाहन मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में बने पार्किंग स्थल पर छोड़ने होंगे। इसके आगे का सफर विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों से ही निर्धारित किराया जमा करने पर पूरा किया जा सकेगा।

दो शिफ्टों में होगा सैर सपाटा
जंगल में अब दिन भर मटरगश्ती करने को नहीं मिलेगी। विभाग ने इस बार पर्यटकों के भ्रमण के लिए दो शिफ्ट निर्धारित की हैं। पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे रहेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक रहेंगी।

गेस्ट हाउस और अरण्य कुटी की बुकिंग विभाग करेगा
टाइगर रिजर्व में बने चूका स्पॉट की हटों और जंगल में घूमने को वन विभाग की पांच गाड़ियों की बुकिंग वन विभाग के हाथों में रहेगी। चूका स्पॉट में बनी अरण्य कुटी (पक्का भवन) एवं मुस्तफाबाद, माला, हरीपुर, बराही आदि के गेस्ट हाउस एवं जिप्सियों की बुकिंग वन विभाग ही करेगा।

पर्यटकों को महंगा पड़ेगा सैर सपाटा
टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को इस बार पहले से अधिक खर्च करना होगा। अभी तक जिन हटों का किराया वन विभाग ने 1000 रुपये से 2500 रुपये तक प्रतिदिन कर रखा था। उसे वन निगम ने प्रति व्यक्ति 1200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक कर दिया है। अर्थात एक हटों का किराया उसमें ठहरने वालों की संख्या पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


15 को गेट नंबर एक पर होगा उद्घाटन
टाइगर रिजर्व के पर्यटन सीजन का शुभारंभ 15 नवंबर को महोफ रेंज में बने गेट नंबर एक पर होगा। इसमें जिला स्तर के अलावा मंडलीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

टाइगर रिजर्व के पर्यटन सीजन की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हटों की मरम्मत केे अलावा रंगाई-पुताई भी कराई गई है। टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ी है। इसके चलते पहले से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
- कैलाश प्रकाश, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें