फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन सुनेगा आंगनबाड़ी का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मानदेय बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शनिवार को भी नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बाद भी आंगनबाड़ी वर्कर पार्क में डटी रहीं। उन्होंने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की अपील की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ के तत्वावधान में जिले की आंगनबाड़ी वर्कर्स पिछले 21 दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को ईद के अवकाश और बारिश के बाद भी महिलाएं नेहरू पार्क पर एकत्र हुई। महिलाओं ने कहा कि सरकार उन्हें नाममात्र का मानदेय दे रही है। इससे परिवार का खर्च तो दूर रसोई की जरूरतें भी पूरी नहीं होती। ऐसे में वह अपने परिवार का पालन पोषण किस तरह करें। जिलाध्यक्ष वीरबाला ने कहा कि कई दिनों से चल आंदोलन में किसी भी संस्था या संगठन का सहयोग नहीं मिल रहा है इसके बाद भी महिलाओं का हौंसला बुलंद है और वह अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में पूरी ताकत से जुटी हैं। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी वर्कर्स की यही ताकत और एकजुटता सरकार को झुकने को मजबूर करेगी और हमारी मांगे पूरी होंगी। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष के साथ महामंत्री निर्मल कौर, गंगा देवी, उपासना गौतम, मीरा गुप्ता, गीता चौधरी, सपना, विभा जायसवाल, उर्मिला देवी, कृष्णा देवी, आरती, कलावती, हृदय वर्मा, वंदना, मुन्नी देवी सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें