फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्षय रोगी खोज अभियान में 13,066 संदिग्ध चिह्नित, चार दिन बाद होगी जांच

Wed, 18 Dec 2024 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 100 दिवसीय क्षय रोगी खोज अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 13,066 लक्षणयुक्त मरीजों को चिह्नित किया है। चार दिन बाद यानी 22 दिसंबर से इनकी बलगम की जांच की जाएगी। रोग की पुष्टि होने पर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत बनाने की कवायद में 15 जिलों में सात दिसंबर से 100 दिवसीय क्षय रोगी खोजी अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 162 हेल्थ और वेलनेस सेंटर पर तैनात आशा व सीएचओ 60 वर्ष से अधिक उम्र के लक्षण युक्त लोगों को चिह्नित कर रही हैं।
विभाग उन लोगों को चिह्नित कर रहा है जो नशा करते हैं या फिर डायबिटीज व अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। इन लोगों की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंपी जा रही है। आरोग्य मेले में इन लक्षणयुक्त मरीजों को बुलाया जाएगा। यहां इनकी जांच होगी। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि टीम लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें