फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक दिन में ग्राम पंचायत स्तर पर हुईं 124 किसान पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कृषि विभाग की ओर से एक दिन में 124 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला का उद्देश्य कृषकों को कृषि व सहयोगी विभागों की ओर से चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन

पाठशालाओं में कृषि व सहयोगी विभागों के कार्मिकों की ओर से ट्रेनर्स के रूप में कृषकों को प्रशिक्षण दिया। ग्राम पंचायत के प्रगतिशील किसानों ने भी अपने विचार पाठशाला में साझा किए। 8000 से अधिक कृषकों ने पाठशालाओं में प्रतिभाग किया। ग्राम पंचायत पिटरहाई ब्लॉक जैतीपुर में प्रधान सुरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत पिपरियाघासी ब्लॉक बंडा में प्रधान अनूप कुमार की मौजूदगी में पाठशालाएं हुईं। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी जनप्रतिनिधियों ने पाठशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान किसानों को विशेष रूप पराली प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम, फसल बीमा, परंपरागत खेती आदि के बारे में कृषकों को विस्तार से बताया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें