फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपरवाह सिस्टम! अब स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से चली गई नवजात की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए बुधवार को पहुंची गर्भवती असकारा बेगम की मौत के मामले की अभी जांच भी शुरू नहीं हो पाई है कि अब पूरनपुर सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की दूसरी बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां प्रसव के लिए लाई गई गर्भवती को टहलने की बात कहकर सीएचसी स्टाफ सोने चला गया। परिवार के आवाज लगाने पर भी नहीं जागा। परिवार वाले बाइक पर गर्भवती को बैठाकर नगर में दूसरी जगह ले जा रहे थे कि रास्ते में ही प्रसव हो गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इलाज के अभाव में शिशु ने चंद मिनट में ही दम तोड़ दिया। महिला के भाई ने इस मामले की एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी निवासी गुलशेर अली ने बताया कि उनके परिवार में शादी है। इससे उनके घर उनकी विवाहित बहन लखीमपुर खीरी के गांव कस्ता निवासी हसीन बानो पत्नी इस्लाम आई हुई है। बुधवार देर रात हसीन बानो को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार वाले उसे बाइक पर बैठाकर सीएचसी पूरनपुर ले गए। जहां उन्हें सीएचसी का गेट बंद मिला। उनके दरवाजा खटखटाने पर दो स्टाफ नर्स उठकर आईं और गर्भवती को टहलने की सलाह देकर फिर सोने चली गई। इधर, गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। परिवार वाले फिर नर्स को जगाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने गेट ही नहीं खोला। गर्भवती की वेदना को देखते हुए परिवार वाले उसे बाइक पर बैठाकर पूरनपुर में ही एक सेवानिवृत एएनएम के यहां ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में हसीन बानो ने एक बच्ची को जन्म दे दिया, लेकिन इलाज के अभाव में कुछ ही देर में बच्ची की मौत हो गई। परिवार वालों ने बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम पूरनपुर से लिखित शिकायत कर सीएचसी स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले की जानकारी मिली है। एमओआईसी पूरनपुर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी पूरनपुर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी भी फुटेज दिखवाई जाएगी। इससे काफी हद तक स्थिति स्पष्ट होगी। अगर लापरवाही के आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें